• Sun. Aug 16th, 2026

Satyavartabharat Live 24x7

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Senior women participating in Fun Fiesta event with students at Dr Bhimrao Ambedkar University, Agra
Spread the love

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस, मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग द्वारा महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से आज “Fun Fiesta with our Senior Citizens” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में और कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रीति यादव के नेतृत्व में सुचारु रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन प्रोफ अर्चना सिंह ने की, साथ ही डॉ. कविता सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर उन्हें आनंद, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का अनुभव कराना था। कार्यक्रम में बापू नगर की 10 वरिष्ठ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में सहभागिता की।

कार्यक्रम अध्यक्ष डीन प्रोफ अर्चना सिंह ने बताया कि खेलों में म्यूजिकल गेम्स, क्विज़, बॉडी पार्ट्स गेम्स, वीथ ए बॉल, मेमोरी गेम और हल्की-फुल्की गतिविधियाँ शामिल थीं। वरिष्ठ महिलाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ खेलों का आनंद लिया। एम.एससी. मानव विकास की छात्राओं ने खेलों का संचालन किया और वरिष्ठ महिलाओं की सहायता एवं प्रोत्साहन में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भावनात्मक रूप से सशक्त और आनंददायक अनुभव बताया। यह कार्यक्रम पीढ़ियों के बीच संवाद, सहयोग और संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *