• Sun. Aug 16th, 2026

Satyavartabharat Live 24x7

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : सात पुस्तकों का लोकार्पण: बाल साहित्य और काव्य विधाओं में नई पहचान

Senior writers Raj Fauzdar and Sheshpal Singh at the book launch event in Agra, showcasing seven new books including children’s literature and poetry, under the social initiative 'Yes We Can'.
Spread the love

आगरा। सामाजिक संस्था ‘यस वी कैन’ के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शेषपाल सिंह ‘शेष’ और श्रीमती राज फौजदार की छह कृतियों सहित कुल सात पुस्तकों का एक साथ लोकार्पण हरीश नगर, सिकंदरा स्थित उनके आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर एस तिवारी ‘शिखरेश’ ने की। मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र तोमर (मुरैना) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. ब्रज बिहारी लाल ‘बिरजू’, प्रो. बीना शर्मा और निवेदिता दिनकर रहीं।

लोकार्पित कृतियों में डॉ. शेषपाल सिंह ‘शेष’ की ‘मुक्त-मणि माला’ तथा श्रीमती राज फौजदार की ‘दोहादित्य’ के साथ ‘किस्सा कोटर का’, ‘चलें गाँव की ओर’, ‘चूहे की शादी’, ‘चटपटी बाल पहेलियाँ’ और ‘कोयल काकी’ शामिल रहीं। वक्ताओं ने कहा कि बाल साहित्य बच्चों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और संस्कार निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. ब्रज बिहारी लाल ‘बिरजू’ ने ‘दोहादित्य’ और ‘मुक्त-मणि माला’ की सराहना की। डॉ. शेषपाल सिंह ‘शेष’ ने बाल साहित्य सृजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र मिलन, डॉ. राजीव शर्मा ‘निस्प्रह’, रामेंद्र शर्मा ‘रवि’, रेनू उपाध्याय, एसएन शर्मा, आचार्य उमाशंकर पाराशर, संजय गुप्त, प्रभु दत्त उपाध्याय, रवींद्र वर्मा, राकेश निर्मल, राम अवतार शर्मा, डॉ. अखिलेश शुक्ल, अशोक गोयल, रेखा अग्रवाल, विजया तिवारी, डॉ. आभा चतुर्वेदी, दुर्गेश शर्मा, कमला देवी और नीनू गर्ग सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ रमा वर्मा ‘श्याम’ ने माँ शारदे वंदना से किया। संयोजन अशोक फौजदार, अलका शर्मा, एडवोकेट संजय कुमार, नंद नंदन गर्ग और शरद गुप्त ने किया। संचालन कुमार ललित ने तथा आभार कर्नल वैभव फौजदार ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *