• Sun. Aug 16th, 2026

Satyavartabharat Live 24x7

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: कोल्ड स्टोरेज में काम करते समय करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के मामले में कोल्ड स्वामी के खिलाफ केस दर्ज

Laborer receiving electric shock while working at Shiv Shakti Cold Storage in FatehabadA laborer died after receiving an electric shock while working at Shiv Shakti Cold Storage in Fatehabad
Spread the love

फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में स्थित शिव शक्ति कोल्ड स्टोरेज में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक के पुत्र भरत सिंह ने कोल्ड स्टोरेज स्वामी श्रीओम जादौन के खिलाफ थाना निबोहरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

भरत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दया सिंह (50) पिछले 15 दिनों से कांकरपुरा स्थित कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। पिता ने लगभग पचास हजार रुपये में काम करने का ठेका लिया था। हालांकि कार्य अधूरा होने की वजह से कोल्ड स्टोरेज मालिक ने भुगतान देने से इंकार कर दिया था।

रविवार को सुबह 9:00 बजे दया सिंह और उनके पुत्र राजू कोल्ड स्टोरेज में कार्य करने गए। वहां जमीन पर कुछ हाई टेंशन केबल बिखरे हुए थे। पिता ने सुरक्षा कारणों से काम करने से इनकार किया, लेकिन कोल्ड स्टोरेज के मुनीम ने कहा कि मालिक ने लाइन कटवा दी है और उन्हें अपना काम शुरू करने को कहा। काम शुरू करने के दौरान दया सिंह अनजाने में केबल पर पैर रख बैठे और करंट पूरे शरीर में फैल गया, जिससे वे झुलस गए और मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर कोल्ड स्टोरेज स्वामी ओम जादौन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे की वजह को लापरवाही बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *